Applications due 28 October 2026; auction 3 November at 3:00 p.m. (time zone not stated)
Time not stated
Contract value
Not stated in the notice
Contract period
One year from execution of the agreement
Published
Not stated in the notice
Zila Parishad, Gumla (official notice PDF)
Overview
Zila Parishad, Gumla invites bids for one-year settlement rights at five local markets. Minimum annual bids range from INR 254,000 to INR 418,000, with 10% earnest money for each market. Applications and bank drafts are due from 22 to 28 October 2026. The public auction is scheduled for 3 November 2026 at 3:00 p.m.; the notice does not state a time zone. Participation is limited to Gumla district residents and requires local-residence, character and identity documents, PAN details and two photographs.
Five separate market settlements are offered for one year. Applicants must be Gumla district residents and submit the prescribed application, bank draft equal to 10% of the minimum annual bid, two photographs, character and residence certificates, identity proof and PAN copy by 28 October 2026. The auction is scheduled for 3 November 2026 at 3:00 p.m. with no time zone stated.
Only residents of Gumla district may participate.
By 28 October 2026, submit an application with a bank draft for 10% of the market’s minimum annual bid, two passport photographs, a valid character certificate, local residence certificate, identity proof and PAN copy.
The successful bidder must pay the full bid within three days; otherwise the 10% security is forfeited and the next-highest bidder may be invited.
The notice gives minimum annual bids and security deposits by market. These are bid floors, not a stated estimated procurement value or awarded amount.
Very Short-Term General Notice for Hat Bazaar Settlement (3rd Call) Zila Parishad, Gumla.
कार्यालय जिला परिषद, गुमला
अति अल्पकालीन बंदोबस्ती सूचना
हाट बाजार बंदोबस्ती हेतु आम सूचना (3rd Call)
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड सरकार के संकल्प संख्या 1376 / दिनांक 01.04.2015 के द्वारा सेरातों की बंदोबस्ती हेतु त्रिस्तरीय पंचायतों को शक्तियां प्रत्यायोजित की गई हैं, जिसके अनुसार 100000.00 (एक लाख) रुपये से अधिक राजस्व की राशि के सेरात की बंदोबस्ती जिला परिषद स्तर से किया जाना है। उक्त परिप्रेक्ष्य में गुमला जिला अंतर्गत निम्नांकित हाट बाजार की खुली डाक द्वारा बंदोबस्ती हेतु सर्वसाधारण से प्रस्ताव आमंत्रित किया जाता है:
क्र. सं. | प्रखंड | हाट बाजार का नाम | डाक की तिथि | समय | डाक की न्यूनतम राशि (एक वर्ष के लिये) | अग्रधन की राशि (10%)
1 | भरनो | भरनो दक्षिणी | 03.11.2026 | 03.00 बजे अपराह्न | 254000 (दो लाख चौवन हजार) | 25400 (पच्चीस हजार चार सौ मात्र)
2 | पालकोट | बघिमा | 03.11.2026 | 03.00 बजे अपराह्न | 418000 (चार लाख अठारह हजार) | 41800 (इकतालीस हजार आठ सौ मात्र)
3 | घाघरा | आदर | 03.11.2026 | 03.00 बजे अपराह्न | 350000 (तीन लाख पचास हजार) | 35000 (पैंतीस हजार मात्र)
4 | बिशुनपुर | बिशुनपुर | 03.11.2026 | 03.00 बजे अपराह्न | 325000 (तीन लाख पच्चीस हजार) | 32500 (बत्तीस हजार पांच सौ मात्र)
5 | बिशुनपुर | बनारी | 03.11.2026 | 03.00 बजे अपराह्न | 350000 (तीन लाख पचास हजार) | 35000 (पैंतीस हजार मात्र)
उपर्युक्त हाट बाजार की बंदोबस्ती हेतु गुमला जिला के निवासी भाग ले सकते हैं। इस खुली डाक में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को दिनांक 22.10.2026 से 28.10.2026 तक कॉलम संख्या 7 में निर्धारित अग्रधन राशि का बैंक ड्राफ्ट, सचिव, जिला परिषद, गुमला के पदनाम से प्रतिहस्ताक्षरित एवं गुमला में भुगतेय, आवेदन के साथ जमा करना अनिवार्य होगा। विस्तृत आम सूचना के नियम व शर्तें गुमला जिला की वेबसाइट www.gumla.nic.in तथा जिला परिषद, अनुमंडल और प्रखंड कार्यालयों के सूचना-पट पर देखी जा सकती हैं।
अन्य विस्तृत शर्तें:
1. बैंक ड्राफ्ट के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, वैध चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, पहचान पत्र एवं पैन कार्ड की छायाप्रति जमा करना आवश्यक होगा।
2. हाट बाजार की बंदोबस्ती की अवधि एकरारनामा की तिथि से एक वर्ष की होगी।
3. आवेदन के साथ शपथपत्र देना होगा कि आवेदक पूर्व में किसी सरकारी सेरात बंदोबस्ती में काली सूची में दर्ज नहीं किया गया है एवं किसी सरकारी विभाग में डिफॉल्टर घोषित नहीं हुआ है।
4. सर्वोच्च डाक वक्ता को डाक समाप्ति के पश्चात सम्पूर्ण डाक राशि एकमुश्त जमा करना अनिवार्य होगा।
5. डाक की बोली का अंतर न्यूनतम रुपये 1000 (एक हजार रुपये) का होगा।
6. डाक में भाग लेने से पूर्व अंचल अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, गुमला अथवा उच्च स्तर का चरित्र प्रमाण-पत्र समर्पित करना होगा।
7. सफल डाक वक्ता को बोली गई राशि एकमुश्त तीन (03) दिनों के अंदर जमा करना अनिवार्य होगा। तत्पश्चात ही बंदोबस्ती का एकरारनामा करने का आदेश निर्गत किया जाएगा। राशि जमा नहीं करने की स्थिति में डाकवक्ता द्वारा जमा की गई 10% जमानत की राशि जब्त कर काली सूची में डालते हुए द्वितीय उच्चतम डाक वक्ता को बंदोबस्ती हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
8. हाट-बाजार पर स्थायी दुकान अथवा गुमटी लगाने का अधिकार जिला परिषद, गुमला को सुरक्षित रहेगा। संवेदक द्वारा स्टैंड/हाट में दुकान अथवा गुमटी लगाया गया है या लगाने हेतु किसी को अनुमति दी गई है तो जमा राशि जब्त करते हुए एकरारनामा रद्द कर दिया जाएगा।
9. संवेदक तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा हाट-बाजार पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।
10. हाट-बाजार के अंदर सफाई इत्यादि की सम्पूर्ण जिम्मेवारी संवेदक की होगी।
11. किसी प्रकार की बन्दी एवं अन्य कारणों से वसूली प्रभावित होने पर किसी तरह का दावा मान्य नहीं होगा और जिला परिषद, गुमला द्वारा किसी तरह का समायोजन नहीं किया जाएगा।
12. शुल्क वसूली की दर घटाने अथवा वृद्धि करने का अधिकार जिला परिषद, गुमला को सुरक्षित रहेगा।
13. सभी भारों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा, अन्यथा जिला परिषद, गुमला द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के लिए डाकवक्ता स्वयं जिम्मेवार होंगे।
14. किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न होने पर उसके निराकरण के लिए सिर्फ उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गुमला ही सक्षम होंगे तथा उनका निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा; न्यायालय में अपील योग्य नहीं होगा।
15. वसूली हेतु निर्धारित शुल्क का स्पष्ट एवं बड़ा होर्डिंग/फ्लेक्स बाजार में सुगम स्थानों पर लगाना अनिवार्य होगा।
16. विशेष परिस्थिति में जिला परिषद, गुमला को बिना कारण बताए एकरारनामा रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
Puzhavakkath Road works in ThalakkadLocal Self Government Department||Malappuram||Grama Panchayath Section Office Malappuram||Office of the AE Thalakkad Grama Panchayath